छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा में अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित …

By kadwaghut|18 Apr 2026, 4:26 PM
f X W

राजनांदगांव । पोषण अभियान के तहत जिले में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अप्रैल को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 6 माह की आयु पूर्ण कर चुके 1426 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 माह की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों को चिन्हांकित कर उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। अभिभावकों को शिशुओं के लिए ऊपरी आहार प्रारंभ करने के महत्व की जानकारी दी गई तथा 6 माह की आयु पूर्ण होने पर बच्चों को पूरक आहार देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ऊपरी आहार की गुणवत्ता एवं विविधता पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही पोषक आहार से संबंधित व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिससे अभिभावकों को संतुलित आहार की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पोषण हेतु शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समुदाय के सदस्य एवं बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : विजय शर्मा…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins