छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम चारभाठा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

By kadwaghut|09 Oct 2026, 4:18 PM
f X W
  • मातृ संवाद, पोषण जागरूकता एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना डोंगरगढ़ के बागरेकसा सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत चारभाठा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मातृ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर योजनाओं से प्राप्त राशि का बेहतर उपयोग करने वाली महिलाओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के तहत ग्रामीणों को मुनगा के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी देकर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में मुनगा का पौधा लगाया गया।


कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बच्चों को न्योता भोज अंतर्गत खीर-पूड़ी परोसी गई। पौष्टिक थाली एवं रंगोली के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, मटका फोड़, फुगड़ी, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ ही एचआईवी जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच अनीता अहीरवाल, उपसरपंच वीना बाई, पंचायत सचिव, पंचगण, पर्यवेक्षक अहिल्या तुला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, गर्भवती एवं शिशुवती माताएं तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

READ ALSO  रंगों और दीपों में दिखी डिजिटल भारत की तस्वीर, कनेक्टिविटी से ई-गवर्नेंस और पर्यावरण संरक्षण तक का संदेश
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins