छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिले के 26 नए धान खरीदी केन्द्रों में समय पर तैयारी नहीं तो लेंगे एक्शन…

By kadwaghut|09 Oct 2026, 10:33 AM
f X W

राजनांदगांव , खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान बेचने में आसानी होगी। जिले में 26 नए धान धान केंद्रों में खरीदी शुरू करने से पहले तैयारियों की समीक्षा की गई। अफसरों ने केन्द्र प्रभारियों से जानकारी ली। समय पर तैयारी नहीं करने वाले प्रभारियों पर एक्शन लेंगे। स्थल चयन, कंप्यूटर-प्रिंटर सहित तकनीकी संसाधन, हमाल व्यवस्था और धान खरीदी से जुड़े संसाधन की समीक्षा कर प्रभारियों को जरुरी इंतजाम करने कहा गया। इससे किसानों को धान बेचने में परेशानी नहीं होगी।

किसानों को धान बेचने अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। समय और श्रम की बचत होगी। राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, छुरिया ब्लॉक में 26 नए केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। राजनांदगांव ब्लॉक के धमधापार, बोईरडीह, मासुल, चंवरढाल, नवागांव, खैरझिटी, आरला हैं। डोंगरगांव ब्लॉक में हरदी, बहनीभांठा, मचानापार, मोहड़, आसरा एवं बुड़हुमरदा बनहरदी, छुरिया ब्लॉक में बूचाटोला और घुपसाल हैं। डोंगरगढ़ ब्लॉक में पिपरिया, कुर्रुभांठ, मुड़िया, रुवांतला, खुड़मुड़ी, सीतागोटा, झांझरताल, कासरटोला और पीपरखार कला एवं मानपुर (मुसरा) में केन्द्र है। बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीईओ सुधीर सोनी, डीएमओ, खाद्य अधिकारी रविन्द सोनी सहित, सभी 26 नए धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

जिले में खुले 26 नए धान खरीदी में कम्प्युटर, प्रिंटर्स, फर्नीचर, बिजली के उपकरण सहित अन्य संसाधान जुटाने नए धान खरीदी केन्द्रों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से पहले ही 1-1 लाख रुपए जारी किए गए है। खरीदी प्रभारियों ने धान की औसत आवक से ज्यादा, क्षमता और ज़रुरत से ज्यादा चबूतरे बनाने की मांग की थी। इससे समय और पैसे की बर्बादी होती।

READ ALSO  CG : जिला पंचायत परिसर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, ‘एक दिन-एक घंटा-एक साथ’ थीम पर हुआ श्रमदान…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins