छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : शिक्षक राष्ट्र के निर्माता है, उनका सम्मान करना गौरव की बात है : भूपेश बघेल…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 1:40 PM
f X W

शिक्षक दिवस पर 26 स्कूलों के 365 शिक्षकों का सम्मान

Advertisement
Advertisement

भिलाई l शिक्षक दिवस पर स्वामी आत्मानंद उच्च.माध्यमिक विद्यालय जनता भिलाई-3 में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के 26 स्कूलों के 365 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महापौर निर्मल कोसरे ने किया, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुक्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं और उनका सम्मान करना मेरे लिए गौरव की बात है। जिस स्कूल में बस्ता लेकर पढ़ाई की शुरुआत की आज उसी स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हूँ। ये मेरे उन गुरुजनों के आशीर्वाद के कारण है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यावसायीकरण रोकना बहुत आवश्यक है। हर माता पिता का सपना होता है कि मेरा बेटा अच्छा स्कूल में पढ़ाई करें। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए प्राइवेट स्कूलों की ओर रुख करना पड़ता है जो कि काफी महंगा होता है। जब हमारी सरकार थी मैंने सोचा गरीब परिवार का बच्चा भी निशुल्क अंग्रेजी माध्यम में पढ़ सकें इसलिए पूरे प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूल का निर्माण कराया।

आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का जब रिजल्ट घोषित होता है उसमें शासकीय स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद के ही बच्चे शामिल होते हैं, ये उन सभी गुरुजनों के परिश्रम का नतीजा है। नगर निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र के सभी गुरुजनों के सम्मान का अवसर मिला। इसके लिए आयोजनकर्ता महापौर निर्मल कोसरे एवं उनकी पूरी टीम को बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।

READ ALSO  CG : कचरा प्रबंधन सेंटर में पार्टी करते दिखे कर्मचारी-अधिकारी, नोटिस जारी ...

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करने का मौका मिला। काफी कुछ करने का प्रयास किया, शासकीय स्कूलों के शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में हमारे बच्चे चयनित हो रहे हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सभापति कृष्णा चंद्राकार एवं समाजसेवी सुजीत बघेल एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनेश्वरी साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार महापौर निर्मल कोसरे ने किया।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins