छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पुलिसकर्मी की बाइक चोरी, दही हांडी कार्यक्रम देखने गया था परिवार

By kadwaghut|13 Sep 2026, 9:17 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर में दही हांडी कार्यक्रम देखने पहुंचे एक पुलिस आरक्षक की बाइक चोरी हो गई। घटना 6 सितंबर 2026 की रात की बताई जा रही है। पीड़ित आरक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, थाना अजाक, जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर पदस्थ पुलिसकर्मी अपनी पत्नी के साथ पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित दही हांडी लूट कार्यक्रम देखने पहुंचा था।

आरक्षक ने अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (काला रंग), क्रमांक CG 07 BK 5873 को गौरव पथ चौक रोड के किनारे खड़ा किया और पत्नी के साथ कार्यक्रम देखने ऑडिटोरियम के अंदर चला गया। रात करीब 10:20 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह वापस अपनी बाइक के पास पहुंचा तो बाइक वहां से गायब थी।

इसके बाद आरक्षक ने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। चोरी हुई बाइक की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है।

पीड़ित आरक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins