छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव :‎ 10 दिन में दो राष्ट्रीय पदक, पुलिस लाइन की राह आर्चरी अकादमी ने रचा इतिहास

By kadwaghut|08 Oct 2026, 1:04 PM
f X W

सृष्टि चौरसिया के रजत के बाद प्रियांश भार्गव ने भी राष्ट्रीय स्तर पर जीता पदक, राजनांदगांव का बढ़ाया गौरव

राजनांदगांव। राजनांदगांव की राह तीरंदाजी अकादमी, पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। अकादमी के होनहार तीरंदाज प्रियांश भार्गव ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। खास बात यह है कि महज 10 दिन पहले ही अकादमी की प्रतिभाशाली तीरंदाज सृष्टि चौरसिया ने सीबीएसई नेशनल गेम्स में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी।

लगातार 10 दिनों के भीतर दो राष्ट्रीय पदक हासिल होना राह आर्चरी अकादमी, पुलिस लाइन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। पुलिस विभाग के सहयोग एवं मार्गदर्शन से संचालित इस अकादमी में तैयार हो रहे खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

प्रियांश भार्गव राइटनर मेमोरियल स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने कोच अजेंद्र कुमार तांडेकर के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। कोच तांडेकर के निरंतर प्रशिक्षण और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण का परिणाम है कि अकादमी के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत रहे हैं।

वहीं, सृष्टि चौरसिया डीपीएस स्कूल, राजनांदगांव की छात्रा हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले पानीपत में आयोजित सीबीएसई नेशनल गेम्स 2026-27 में रजत पदक हासिल किया था। सृष्टि नियमित रूप से राह तीरंदाजी अकादमी, पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लेती हैं। राष्ट्रीय स्तर पर लगातार दूसरे वर्ष पदक हासिल कर उन्होंने अकादमी की मजबूत तैयारी का प्रमाण दिया है।

READ ALSO  राजनांदगांव।ईको ने शिक्षिका और छात्र को मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत

अकादमी की इस सफलता में राजनांदगांव पुलिस विभाग के सहयोग एवं मार्गदर्शन के साथ-साथ स्वर्गीय अभिलेख अग्रहरी वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, अभ्यास और आगे बढ़ने के लिए मिलने वाला सहयोग उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

अकादमी के खिलाड़ियों की लगातार सफलता यह दर्शाती है कि पुलिस विभाग के सहयोग से संचालित राह तीरंदाजी अकादमी, पुलिस लाइन में नई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मजबूत मंच मिल रहा है। राज्य स्तर पर लगातार सफलता हासिल करने के बाद अब अकादमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी पदकों की श्रृंखला बना रहे हैं।

प्रियांश भार्गव की उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक अजय यादव, राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अबिस ग्रुप, स्वर्गीय अभिलेख अग्रहरी वेलफेयर फाउंडेशन के सचिन अग्रहरी, रिजर्व इंस्पेक्टर लोकेश कसेर, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज चौधरी, डॉ. चेतन साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अकादमी को आईबी ग्रुप द्वारा समय-समय पर मिलने वाला सहयोग भी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण रहा है। पुलिस विभाग की देखरेख, सहयोग एवं मार्गदर्शन तथा सहयोगी संस्थाओं के समर्थन से अकादमी में खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिल रहा है।

10 दिन के भीतर दो राष्ट्रीय पदक—सृष्टि चौरसिया का रजत और अब प्रियांश भार्गव का राष्ट्रीय पदक—राह आर्चरी अकादमी, पुलिस लाइन की बढ़ती उपलब्धियों और यहां तैयार हो रही राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं का प्रमाण है। यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग, कोच अजेंद्र कुमार तांडेकर के समर्पण, स्वर्गीय अभिलेख अग्रहरी वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग तथा राजनांदगांव पुलिस विभाग के निरंतर मार्गदर्शन को समर्पित है।

READ ALSO  CG : अरपा नदी प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगी विस्तृत कार्ययोजना ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins