छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : छात्राओं को मिशन वात्सल्य, पॉक्सो एक्ट, हेल्पलाइन 181 व 1098 तथा विभागीय योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी …

By kadwaghut|08 Oct 2026, 1:26 PM
f X W

बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में आज मारुति नर्सिंग महाविद्यालय बालोद में अध्ययनरत छात्राओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विभागीय योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों से कराया गया अवगत

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं तथा महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की सारगर्भित जानकारी दी गई। छात्राओं को ‘मिशन वात्सल्य’, एकीकृत बाल संरक्षण सेवाओं तथा बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रमुख कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन सेवाओं व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

जागरूकता सत्र में आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली तथा परामर्श सेवाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाने के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अपील की गई कि यदि आसपास बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण अथवा बच्चों व महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या संज्ञान में आए, तो तत्काल संबंधित विभाग या हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते पीड़ित को आवश्यक सुरक्षा एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ किया- पंचायत कर्मचारी पेंशन के हकदार नहीं

इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक वेद प्रकाश साहू, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर पूर्णिमा साहू, जिला मिशन समन्वयक (मिशन शक्ति) डॉ. एस. कुमार एवं सुपरवाइजर नेहा चन्द्राकर सहित छात्राएं तथा महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins