छत्तीसगढ़

CG : रेल यात्रियों को सौगात, अंबिकापुर से निजामुद्दीन अब हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन …

By kadwaghut|06 Oct 2026, 11:44 AM
f X W

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है, अब अंबिकापुर से निजामुद्दीन के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन शुरू हो गई है। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के दूसरे साप्ताहिक फेरे का आज शुभारंभ किया गया। सांसद चिंतामणि महाराज और रेलवे के डीआरएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। आखिरकार लंबे समय से की जा रही अतिरिक्त फेरे की मांग अब पूरी हो गई है। अंबिकापुर से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए आज का दिन खास है। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन अब सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को होगा। दूसरे साप्ताहिक फेरे की शुरुआत सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर की।

संभाग भर के लोग लंबे समय से अतिरिक्त फेरे की मांग कर रहे थे। जिसके बाद सांसद चिंतामणि महाराज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। ट्रेन के फेरे बढ़ने से विद्यार्थियों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगा। साथ ही दिल्ली के अलावा देश के दूसरे प्रमुख शहरों तक आने-जाने के लिए भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि सरगुजा के लोगों को बेहतर रेल सुविधा और मजबूत कनेक्टिविटी देना उनकी प्राथमिकता है और ये प्रयास आगे भी जारी रहेगा। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का दूसरा साप्ताहिक फेरा सरगुजा में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जयपुर महापौर को भेंट की गई मनोहर गौशाला में निर्मित गोबर की माला…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins