छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तुमड़ीबोड़ के तीन दुकानों में फिर चोरी वारदातों से व्यापारियों में बढ़ा आक्रोश…

By kadwaghut|06 Oct 2026, 11:52 AM
f X W

तुमड़ीबोड़ , तुमड़ीबोड़ की तीन दुकानों में फिर चोरी की घटना हुई है। इसके पहले 13 सितंबर को 6 दुकानों े ताले टूटे थे। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी परेशान हैं। पुलिस की व्यवस्था को लेकर आक्रोश की स्थिति है। चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

बीते दो रातों में तुमड़ीबोड़ की तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। पहली चोरी 2 -3 अक्टूबर की दरमियानी रात गणपति हार्डवेयर में हुई। यहां पीछे का गेट तोड़कर आरोपी दुकान में दाखिल हो गए। इसके बाद गल्ले में रखे रुपयों को लेकर फरार हो गए। इसके बाद 4-5 अक्टूबर की दरमियानी रात जैन स्वीट्स एंड मार्केटिंग और घनश्याम किनारा स्टोर्स में हुई।

यहां भी आरोपी सामान सहित दुकान के गल्ले में रखे चिल्हर और नोटों की चोरी कर ली। तीनों ही दुकानों के संचालकों ने मामले की शिकायत तुमड़ीबोड़ पुलिस से की है। गंभीर बात यह है कि दोनों चोरियों मेंं आरोपी छत के रास्ते से दुकान में दाखिल हुए हैं।

लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी नाराज: तुमड़ीबोड़ में सालभर में 20 से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी है। 20 दिन में ही यहां 9 दुकानों में चोरी हो चुकी है। इससे स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश की स्थिति है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सस्ता और किफायती घर देने में छत्तीसगढ़ की पहल को राष्ट्रीय पहचान, ‘सबके लिए आवास’ मिशन को मिली बड़ी कामयाबी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins