छत्तीसगढ़रायपुर जिला
CG : जयपुर महापौर को भेंट की गई मनोहर गौशाला में निर्मित गोबर की माला…
रायपुर । जयपुर के श्यामनगर स्थित भिक्षु साधना केंद्र में आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि सुधाकर के सानिध्य में जयपुर नगर निगम महापौर सुनील कोठारी गोबर की माला भेंट की गई।
कोठारी को खैरागढ़, छत्तीसगढ़ की मनोहर गौशाला में गोबर से निर्मित माला चेन्नई के श्रावक महावीर बोरा ने भेंट की। इस मौके पर राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेंद्र गोयल और जज शुभा मेहता मौजूद रहीं। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि उन्होंने गौशाला में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कोठारी ने कहा कि संतों का मार्गदर्शन जीवन पथ को प्रशस्त करता है। आध्यात्मिक वार्तालाप से संबल और शक्ति मिलती है। मुनि सुधाकर ने उनके प्रति मंगलकामना व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में जो भी अवसर मिले, उसका निर्वहन पूरी नैतिकता और निष्ठा के साथ करना चाहिए।
अगली खबर लोड हो रही है...




