छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 400 करोड़ की सड़कों पर क्वालिटी ताक पर पहली ही लेयर में उखड़ी गिट्टी, बेस भी धंस रहा…

By kadwaghut|05 Oct 2026, 11:37 AM
f X W

राजनांदगांव , राजनांदगांव से खैरागढ़ (34 किमी, ₹90 करोड़) और राजनांदगांव से मानपुर (94 किमी, ₹290 करोड़) के बीच लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। डामरीकरण के शुरुआती दौर में ही गिट्टी उखड़ने लगी है और भारी वाहनों की आवाजाही से बेस धंसकर गड्ढों में तब्दील हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

गुणवत्ता में अनदेखी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत वर्मा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से शिकायत की थी। इसके बाद रायपुर स्तर से मुख्य अभियंता वीएस कोराम, अधीक्षण अभियंता राजीव नशीने, कार्यपालन अभियंता प्रभात सक्सेना और सीएस ओगरे की 4-सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। टीम सोमवार को मौके पर पहुंचकर जीएसबी, डब्ल्यूएमएम, बिटुमिन की मात्रा, मोटाई, डेंसिटी और लेवल का निरीक्षण कर सैंपल लैब भेजेगी और 3 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

अधूरे निर्माण से परेशान ग्रामीण: खैरागढ़ मार्ग पर कई हिस्सों में डामरीकरण न होने से उड़ती धूल लोगों के लिए आफत बनी हुई है, वहीं मानपुर मार्ग पर अंबागढ़ चौकी तक कई स्थानों पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं।

क्या कहती हैं अधिकारी: पीडब्ल्यूडी की कार्यपालन अभियंता (ईई) ऋतु खरे ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद रायपुर स्तर से जांच टीम गठित हुई है। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  हर गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’ की शुरुआत, ग्रामीण तय करेंगे ‘विकसित ग्राम पंचायत’ की दिशा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins