छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : नवा रायपुर के जनजातीय संग्रहालय में लगी आग …

By kadwaghut|14 May 2026, 10:46 AM
f X W

रायपुर। जनजातिय संग्रहालय के निर्माण में उपयोग किए गए सामान उपकरणों की क्वालिटी की कल पोल खुल गई। करोड़ों की लागत से नवा रायपुर में बने पूर्णतः वातानुकूलित संग्रहालय में कल आग लग गई। यह आग, संग्रहालय के छत पर लगे एसी के आउटर मशीन में लगी। यह आग विस्फोट के साथ लगी। धुएं के साथ आग तेज थी। गनीमत रही कि आग पास के अन्य आउटर मशीनों में नहीं लगी। जो आपस में इंटर कनेक्ट हैं। इसी तरह से आग एसी के पाइप लाइन या बिजली कनेक्शन के जरिए नीचे संग्रहालय तक भी नहीं पहुंची। संग्रहालय कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझाने नवा रायपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई थी। जिसे आग बुझाने डेढ़ घंटे मिनट लग ग‌ए। बता दें कि इस संग्रहालय का उद्घाटन छह माह पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्योत्सव के मौके पर किया था।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG के आश्रम-छात्रावासों में मिल रहीं बेहतर सुविधाएं, उच्च शिक्षा की ओर बढ़ रहे छात्र-छात्राएं

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins