छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : एक झटके में उजड़ गया परिवार, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता-बेटे की मौत …

By kadwaghut|05 Oct 2026, 10:25 AM
f X W

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां खड़े ट्रक के पीछे एक मोटरसाइकिल जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना सनौद थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, डागेश्वर साहू (34) अपने दोनों बेटों वेद प्रकाश (12) और अनुराग (8) के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मामा के घर मोहारा गए थे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के बाद तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव गजराबांधा लौट रहे थे। इसी दौरान सनौद थाना क्षेत्र के अरमरीकला गांव के पेट्रोल पंप के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 08 AU 7510 के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डागेश्वर साहू और उनके बड़े बेटे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटा बेटा अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 8 वर्षीय बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सनौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, सातों नमूने जांच में अमानक…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins