छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : अंतिम संस्कार को लेकर 5 घंटे हंगामा, VHP-बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंचे …

By kadwaghut|05 Oct 2026, 10:36 AM
f X W

धमतरी: जिले के भटगांव के मजराटोला में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति बन गई. धर्मांतरण के आरोपों के बीच समाज के लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया. गांव में करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा. परिजनों की सहमति से धार्मिक रीति-रिवाज मानने के लिए तैयार हुए , जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अनुमति दी. मामला धमतरी शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर भटगांव के मजराटोला का है. बताया जा रहा है कि 3 अक्टूबर की रात सुरेश साहू की पत्नी सरस्वती की मौत हो गई थी. रविवार सुबह परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान समाज के लोगों ने परिवार के धर्मांतरण का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया. इसके बाद गांव में बैठक हुई और अंतिम संस्कार को लेकर काफी देर तक चर्चा चलती रही. विवाद बढ़ने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे.

Advertisement
Advertisement

कई घंटे चले घटनाक्रम के बाद सुरेश ने हिंदू धर्म में वापस आने के लिए लिखित सहमति दी. इसके बाद परिजनों को गंगाजल और तुलसी का पत्ता देकर धार्मिक प्रक्रिया पूरी कराई गई. मामला शांत होने के बाद महिला का अंतिम संस्कार गांव के शांति घाट में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया गया. गांव के सरपंच फांगूराम साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला मजराटोला का है और अंतिम संस्कार गांव में ही कराया गया. ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश ध्रुव का परिवार पिछले चार साल से ईसाई धर्म अपनाया था. अब दोबारा नहीं जाने की बात कही है. सुरेश को गंगा जल पिलाया गया और तिलक लगाकर घर वापसी कराई गई. इसके बाद उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा की कहानी : सुअर पालन से धनेश्वरी की आजीविका को मिली नई राह, 3 सुअरों से बढ़कर 10 बच्चों तक पहुंचा परिवार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins