छत्तीसगढ़

स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा शिक्षक, वेतन नहीं मिलने पर ‘मोदी’ पर लगाया ठीकरा

By Admin|04 Oct 2026, 2:31 PM
f X W

बिलासपुर.

Advertisement
Advertisement

शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’ पढ़ाया जा रहा है. मामला कोटा के बहेरामुड़ा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का है, जहां नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है. शिक्षक 10 महीने से तनख्वाह नहीं मिलने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दोषी ठहरा रहा है.

शिक्षक का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें शिक्षक 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा कर रहा है. यही नहीं वीडियो में शिक्षक पीएम मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी भी कर रहा है. लेकिन शिक्षक की पहचान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. एक तरफ वीडियो में शराब पीकर पहुंचा शख्स खुद को प्रधान पाठक बता रहा है, तो दूसरी ओर वहीं पर बैठे दूसरे शख्स बाद में अपना परिचय स्कूल के प्रधान पाठक प्रदीप कुमार पेंद्रो के तौर पर देते हैं.

यही नहीं बहेरामुड़ा स्कूल में महज दो शिक्षकों के भरोसे संचालन का दावा किया जा रहा है, जिससे विभागीय निगरानी पर सवाल उठ रहा है. अब हकीकत क्या है इस बात का पता तो विभागीय जांच से ही चल पाएगा.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : माया कषाय मन की शांति छीनने के साथ अध्यात्म से दूर करता है : मुनि संवेगरत्न सागर…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins