छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : केले की फसल को चना बताकर बीमा राशि में 23 लाख का फर्जीवाड़ा करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव । केले की फसल को चना बताकर बीमा राशि में 23 लाख का फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों को छुरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छुरिया के सीएससी संचालक परमेश्वर साहू और बीमा कंपनी के कोआर्डिनेटर अमित वर्मा को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपी ने आमगांव में 50 हेक्टेयर रकबा में लगी केले की फसल का फर्जी ढंग से दस्तावेज तैयार किया। इसके बाद फसल को चना बताकर इसका तीन लोगों के नाम बीमा कर दिया। फसल को हुए नुकसान के बाद दोनों आरोपियों ने फर्जी ढंग से 23 लाख रुपए का आरोपी परमेश्वर साहू ने अपने व अपनी पत्नी की खाते सहित एक अन्य महिला के खाते से निकाल लिया। शुक्रवार को ही पुलिस ने जांच रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर अपराध दर्ज किया था। जिसके बाद दोनों आरो​पी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button