DPR छत्तीसगढ समाचारमहासमुन्द जिला

CG : विशेष लेख : तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों का आर्थिक सहारा बनीं बीमा, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा योजनाएं …

By kadwaghut|03 Oct 2026, 3:37 PM
f X W

महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने जिले में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले में तेन्दूपत्ता संग्रहण से जुड़े परिवारों की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जिले के संग्राहक परिवारों के लिए सहारा बन रही हैं। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, महासमुंद के माध्यम से राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना तथा शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ पात्र संग्राहक परिवारों को दिया जा रहा है। इन योजनाओं से जहां विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सहायता मिल रही है, वहीं संग्राहक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहन भी प्राप्त हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक बीमा योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष तक की आयु वाले संग्राहक परिवार के मुखिया की सामान्य मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति अथवा उत्तराधिकारी को 2 लाख रुपये की सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाती है। दुर्घटना से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता का प्रावधान है। इसी प्रकार दुर्घटना में पूर्ण निःशक्तता की स्थिति में 2 लाख रुपये तथा आंशिक निःशक्तता की स्थिति में 1 लाख रुपये की सहायता पात्र तेन्दूपत्ता संग्राहक को प्रदान की जाती है। 50 से 59 वर्ष की आयु वाले संग्राहक परिवार के मुखिया की सामान्य मृत्यु पर 30 हजार रुपये तथा दुर्घटना से मृत्यु होने पर 75 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। दुर्घटना में पूर्ण निःशक्तता की स्थिति में 37 हजार 500 रुपये की सहायता का प्रावधान है। महासमुंद जिला यूनियन अंतर्गत राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत अब तक 1,067 हितग्राहियों को कुल 16 करोड़ रुपये की सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 618 हितग्राहियों को 74 लाख 16 हजार रुपये की दावा राशि प्रदान की गई है। 

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिभाशाली शिक्षा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति क्षेत्र में कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार रुपये तथा कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया के बच्चों को दिया जाता है। जिले में 10वीं एवं 12वीं के कुल 582 विद्यार्थियों को एक करोड़ 8 लाख 80 हजार रुपए पुरस्कार राशि प्रदाय किया गया है।

READ ALSO  CG : कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित …

इसी प्रकार गैर व्यावसायिक शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को स्नातक शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. जैसे मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले चयनित विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में 5 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष में 4 हजार रुपये तथा तृतीय वर्ष में 3 हजार रुपये, इस प्रकार तीन वर्षों में कुल 12 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत 45 छात्र-छात्राओं को 2 लाख 6 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

व्यावसायिक शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि, एमबीए सहित शासन द्वारा मान्यता प्राप्त व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत प्रथम वर्ष में 10 हजार रुपये तथा द्वितीय एवं आगामी वर्षों में 5 हजार रुपये प्रतिवर्ष की सहायता का प्रावधान है। जिले में इस योजना के तहत 3 विद्यार्थियों को कुल 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मेधावी छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना भी संचालित है। योजना के अंतर्गत कक्षा 8वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2 हजार रुपये, कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2 हजार 500 रुपये तथा कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। जिले में योजना के तहत कक्षा 10वीं के 37 विद्यार्थियों को 92 हजार 500 रुपये तथा कक्षा 12वीं के 31 विद्यार्थियों को 93 हजार रुपये, इस प्रकार कुल 68 विद्यार्थियों को 1 लाख 85 हजार 500 रुपये की राशि प्रदान की गई है।

READ ALSO  CG : सेवा ही संकल्प अभियान के तहत विशेष सेवा शिविर आयोजित ...

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins