DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : सेवा की कहानी : कृषक उन्नति योजना से प्रगतिशील किसान बने श्यामदेव गुप्ता …

By kadwaghut|03 Oct 2026, 3:35 PM
f X W

डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर चार एकड़ में कर रहे अरहर और मक्का की खेती

Advertisement
Advertisement

रायपुर : कृषक उन्नति योजना के प्रोत्साहन से बलरामपुर जिले के ग्राम पुटसुरा निवासी किसान श्री श्यामदेव गुप्ता ने खेती का रकबा बढ़ाया है। पिछले वर्ष उन्होंने अपनी चार एकड़ भूमि में से डेढ़ एकड़ पर अरहर और मक्का की खेती की थी। योजना के अंतर्गत उन्हें 15 हजार 300 रुपये की अनुदान राशि मिली। इस सहायता से उनका हौसला बढ़ा और उन्होंने अपनी पूरी कृषि भूमि पर इन फसलों की खेती करने का निर्णय लिया।

इस वर्ष श्री गुप्ता चारों एकड़ में अरहर और मक्का उगा रहे हैं। वे बताते हैं कि कृषक उन्नति योजना से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें फसल विविधीकरण अपनाने और अपनी भूमि का अधिक उपयोग करने की प्रेरणा दी। खेती का रकबा बढ़ाने के उनके इस प्रयास ने उन्हें एक प्रगतिशील किसान के रूप में नई पहचान दी है।
श्री गुप्ता के अनुसार, शासन की सहायता से कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में सहयोग मिला है। उन्होंने योजना के लाभ के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषक उन्नति योजना किसानों को कृषि आदानों की व्यवस्था में सहयोग देने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने का माध्यम बन रही है। श्री श्यामदेव गुप्ता की कहानी बताती है कि समय पर मिला प्रोत्साहन किसान का आत्मविश्वास बढ़ाता है और उसे खेती में नए अवसर अपनाने के लिए प्रेरित करता है। अपनी पूरी भूमि पर खेती कर रहे श्री गुप्ता आज क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।

READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान : आईटीआई बस्तर में के तहत स्टार्ट-अप एवं जागरूकता शिविर संपन्न ...

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins