छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंहत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों को लेकर दिग्विजय स्टेडियम का किया अवलोकन

By kadwaghut|12 Nov 2025, 9:07 PM
f X W

– हॉकी प्रतियोगिता आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज आगामी मंहत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एवं अन्य खेल प्रतियोगिता के आयोजनों की तैयारियों को लेकर दिग्विजय स्टेडियम का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिग्विजय स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाडिय़ों, कोच से मैदान और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

Advertisement
Advertisement
राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंहत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों को लेकर दिग्विजय स्टेडियम का किया अवलोकन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने आगामी हॉकी एवं अन्य खेल आयोजनों के लिए मैदान तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में खिलाडिय़ों को मिलने वाली सुविधाओं और आगामी मंहत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, रमेश डाकलिया, फिरोज अंसारी, भावेश बैद, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, मृणाल चौबे, दिग्विजय स्टेडियम समिति के सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी, कोच एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।  

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कृषि उपज मंडी का प्रांगण राजनांदगांव के विकास की पूंजी : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : गणेश विसर्जन झांकी के लिए बदली ट्रैफिक व्यवस्था: 25 सितंबर दोपहर 2 बजे से शहर में चारपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, कई मार्ग डायवर्ट

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins