DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : कोसा धागाकरण प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु 14 मई तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, अंत्यव्यासायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र जगदलपुर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण कोसा फल से धागा निर्माण (कोसा धागाकरण) ट्रेड में साक्षर यथा न्यूनतम कक्षा 5 वीं तक की शिक्षित महिलाएँ प्रशिक्षण लेने हेतु आवेदन करने के लिए पात्र हैं। अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र कोसा केन्द्र जगदलपुर में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 14 मई 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

उक्त प्रशिक्षण की अवधि 02 माह होगी और प्रति माह शिष्यवृत्ति प्रति प्रशिक्षार्थी डेढ़ हजार रुपए होगी।अंचल के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले प्रशिक्षार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है, प्रशिक्षणार्थियों को भोजन की व्यवस्था स्वयं को करनी होगी। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।आवेदन पत्र अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र कोसा केन्द्र कुम्हारपारा, जगदलपुर से कार्यालयीन समयावधि में निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button