छत्तीसगढ़

CG : सीएमओ की टीम ने हटाई शासकीय भूमि से अतिक्रमण …

By lokesh sharma|02 Apr 2026, 4:55 PM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़। नगर पंचायत सरसीवा क्षेत्रांतर्गत पेंड्रावन रोड से गौठान पहुंच मार्ग हेतु प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण स्थल पर शासकीय भूमि में किए गए अवैध अतिक्रमण को बुधवार को हटाया गया। कार्यवाही के दौरान एक खाली मकान, एक रिक्त भूमि तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के साथ अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल सहित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्यवाही मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री राकेश कुमार साहू एवं उप अभियंता सत्यप्रकाश मधुकर, नगर पंचायत सरसीवा के जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारीगण, पुलिस तथा आमजन की उपस्थिति में शांतिपूर्वक संपन्न की गई।

Advertisement
Advertisement

भविष्य में कब्जा मुक्त कराई गई इस शासकीय भूमि का समुचित उपयोग करते हुए यहाँ उद्यान एवं नगर पंचायत के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।अतिक्रमण हटाए जाने के पश्चात स्थल को पूर्णतः खाली कर लिया गया है, जिससे सीसी रोड निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सकेगा। यह कार्य क्षेत्र के विकास एवं नागरिकों की सुविधा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत सरसीवा ने नागरिकों से अपील किया है कि, शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें एवं नगर के विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें। विदित हो कि गौठान के समीप ही जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी का निर्माण किया गया है तथा आगामी समय में नगर पंचायत सरसीवा द्वारा कचरा प्रसंस्करण केंद्र (एमआरएफ कम्पोस्ट प्लांट) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में नगर पंचायत का कार्यालय वार्ड क्रमांक 9 में अस्थायी रूप से पुराने स्कूल भवन परिसर में संचालित हो रहा है।

READ ALSO  CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन …
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins