छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हड़ताल : इलाज की फाइलें पेंडिंग…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 10:47 AM
f X W

राजनांदगांव , इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को युवा कांग्रेस ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा इंटर्न डॉक्टरों का स्टाईपेंड बहुत कम है। यह हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही। स्टाइपेंड 15 हजार को 30 हजार करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी धरना स्थल पहुंचे और बोले संवाद से मांगों का सरकार को समाधान करना होगा। दूसरे राज्यों की तर्ज पर यहां के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाईपेंड बढ़ाने जारी इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल का उन्होंने समर्थन किया।

Advertisement
Advertisement

मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। वर्तमान में 15900 मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग पर इंटर्न डॉक्टर काम बंद कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। निखिल द्विवेदी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनरत डॉक्टरों से मुलाकात की।

कई काम प्रभावित इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की जांच, इलाज और आगे के इलाज से संबधित फाईलें पेंडिंग होती जा रही है। सीनियर डॉक्टरों के निगरानी में मरीजों की जांच और इलाज से संबधित फार्म भरना, किसी प्रकार की ब्लड यूरीन जांच कराना, सैंपल भेजना, रिपोर्ट देखना, आगे के इलाज की जानकारी देना, भर्ती, डिस्चार्ज जैसे कामों में इंटर्न डॉक्टरों की अहम भूमिका रहती है। सीनियर डॉक्टरों पर दबाव बढ़ रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों एवं 76वें जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीप जलाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर नान अध्यक्ष का पलटवार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins