छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: शिक्षकों के नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में डला अश्लील वीडियो, दो को नोटिस — APK फाइल पर क्लिक से हैकिंग की आशंका

By kadwaghut|05 Oct 2025, 11:13 AM
f X W

राजनांदगांव . जिले के शिक्षा महकमे में पिछले पांच दिनों से सायबर हैकिंग को लेकर बवाल मचा हुआ है। शिक्षकों के बनाए वाट्सएप ग्रुप में पिछले पांच दिनों से लगातार अलग-अलग शिक्षकों के नंबर से पोर्न वीडियो पोस्ट हो रहे हैं। मामले में डीईओ ने दो शिक्षकों को नोटिस भी जारी की है। हालांकि सभी पांच शिक्षकों ने इसकी शिकायत सायबर पुलिस को कर दी है। अब पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी शिक्षकों के दर्जनभर से अधिक वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। विभाग अपने दिशा- निर्देश भी इन वाट्सएप ग्रुप में डाला करता है। इसी ग्रुप में पांच दिन पहले एक शिक्षक के नंबर से पोर्न वीडियो पोस्ट हुए । इस ग्रुप में आला अधिकारियों के साथ ही महिला टीचर भी हैं। ऐसे में पोर्न वीडियो डाले जाने के बाद ग्रुप में भी बवाल मच गया। हालांकि दूसरे दिन एक अन्य शिक्षक के नंबर से पोर्न वीडियो डले । ऐसा सिलसिला पिछले पांच-छह दिनों से जारी है। जिसके बाद अब सभी शिक्षकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

आप भी रहे सतर्क: सायबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है। इसके खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके लोग अनजान लिंक या वेबसाइट पर क्लिक कर अपने आपको खतरे में डाल रहे हैं। पुलिस लगातार यह सुझाव दे रही है कि अनजान लिंक या पोस्ट पर क्लिक ना करें। ज्ञात हो कि सायबर फ्रॉड के जरिये पैसो की ठगी, सेक्सटार्सन और सोशल मीडिया की आईडी हैक करने का काम किया जा रहा है।

लिंक पर क्लिक करते ही हैक

READ ALSO  टीम इंडिया की शानदार जीत से गदगद ओपी चौधरी, महिला क्रिकेटरों को दी बधाई

शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार जिन शिक्षकों के वाट्सएप हैक हुआ है उन्होंने एक एपीके फाइल पर क्लिक किया था । ऐसा माना जा रहा है कि एपीके लिंक क्लिक करने के बाद ही इनके वाट्सएप हैक किए गए हैं। लगातार 4 से 5 शिक्षकों के साथ यह घटना होने के बाद भी सभी शिक्षक दहशत में हैं। अब किसी भी प्रकार के लिंक को क्लिक करने से शिक्षक बचते नजर आ रहे हैं।

पुलिस करेगी जांच

बताया गया कि जिन शिक्षकों के वाट्सएप को हैक कर ग्रुप में पोर्न पोस्ट किए गए थे, उन्होंने इसकी लिखित शिकायत पुलिस महकमे को कराई है। अब थाने की टीम इस जांच में जुटी हुई है कि इन शिक्षकों के वाट्सएप एक ही तरीके से हैक किए गए या अलग-अलग पैटर्न का उपयोग हुआ। किसने और कहां से इन वाट्सएप को हैक किया है। इसके अलावा बाकी शिक्षकों को अनजान लिंक को क्लिक ना करने का सुझाव दिया है।

नोटिस जारी वाट्सएप ग्रुप में जिन शिक्षकों के नंबर से अश्लील वीडियो डाले गए थे, उनको विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

पीएस बघेल, डीईओ

यह भी पढे: Rajnandgaon: “कोमल सिंह के फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल — भाजपा लोगो के पास लगा चेंबर का लोगो देख चौंके व्यापारी”!

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins