छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत …

By kadwaghut|23 Sep 2026, 12:16 PM
f X W

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तूफान से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि व आंधी तूफान से 6 मकान आंशिक क्षति होने पर 24 हजार रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तूफान से एक पशुकोठा आंशिक क्षति होने पर 22 हजार रूपए, अतिवृष्टि व आंधी तूफान से 5 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रूपए, आग से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 12 हजार रूपए, आग से एक पक्का मकान की आंशिक क्षति होने पर 6500 रूपए, तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, कुआ के पानी में डूबने से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा संकल्प अभियान में रानीझाप एनीकट बना स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश केंद्र

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins