छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : अपर कलेक्टर श्री मरकाम ने सूर्यरथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By kadwaghut|11 Sep 2025, 9:45 PM
f X W

– गाँव-गाँव पहुंचेगा सूर्यरथ, मुफ्त बिजली के साथ सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए लोगों को करेगा जागरूक

– योजना अंतर्गत जिले से कुल 722 आवेदन प्राप्त, 721 उपभोक्ताओं को तकनीकी स्वीकृति प्रदान

       मोहला । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु आज कलेक्टरेट कार्यालय से सूर्यरथ को अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर डी.आर.ध्रुव, डीईओ फत्तेराम कोसरिया, ए.के. रामटेक, कार्यपालन अभियंता छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, मोहला अनिल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सनानंद तारम, मनोज नेताम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं  बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


       सूर्यरथ जिले के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर योजना की जानकारी आम जन तक पहुंचाएगा। योजना के तहत ग्रामीणों को रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने हेतु प्रक्रिया, पोर्टल ूूूण्चउेनतलंहींतण्हवअण्पद एवं पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण, सब्सिडी और वित्तीय सहायता संबंधी जैसे विभिन्न जानकारी सूर्यरथ के माध्यम से दी जाएगी।  

     
       विभागीय अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट के सोलर प्लांट पर 45,000 रुपए, 2 किलोवाट पर 90,000 रुपए एवं 3 किलोवाट के प्लांट पर 1.08 लाख रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता केवल 10 प्रतिशत डाउन पेमेंट कर शेष राशि को 6-7 प्रतिशत ब्याज दर पर 10 वर्षों के लिए फाइनेंस करा सकते हैं। 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने से प्रतिमाह लगभग 300 से 350 यूनिट तक सौर बिजली का उत्पादन होगा। जिसका उपयोग उपभोक्ता स्वयं कर सकता है। अतिरिक्त बिजली विद्युत विभाग द्वारा खरीदी जाएगी। जिससे उपभोक्ता के बिजली बिल में समायोजन होगा और उनका बिल शून्य या अत्यंत कम हो जाएगा। इस योजना से उपभोक्ताओं को मुफ्त, स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा प्राप्त होगी और वे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

READ ALSO  Rajnandgaon : ईडब्ल्यूएस लागू कराने और यूजीसी के विरोध में भिलाई में जुटेंगे राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता


        उल्लेखनीय हैं कि जिले में अब तक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत कुल 722 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 721 उपभोक्ताओं को तकनीकी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। अब तक 15 घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं एवं 15 उपभोक्ताओं को सब्सिडी भी जारी कर दी गई है।


       जिला प्रशासन एवं विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने एवं उपभोक्ता से सौर ऊर्जा उत्पादक बनकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने की अपील की है।

इसे भी पढ़े : मोहला : आदि सेवा केंद्रों की स्थापना: गांवों को मिली नई पहचान

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button