छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है गणेश उत्सव: जागृति…

By kadwaghut|23 Sep 2026, 12:18 PM
f X W

डोंगरगांव , क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में गणेश उत्सव श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम गिरगांव, दीवानभेड़ी, कोहका व दीवान झिटिया में आयोजित गणेश पंडाल व डांस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति व जिला भाजपा उपाध्यक्ष जागृति चुन्नी यदु थी।

Advertisement
Advertisement

यदु ने विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। डांस स्पर्धा में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। जागृति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है।

प्रतियोगिता में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करना है। अध्यक्षता मंडल भाजपा तुमड़ीबोड़ अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने की। विशेष अतिथि जनपद सभापति ममता मनीष पटेल, सरपंच सोनिया ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद वैष्णव मौजूुद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गांव से शहर तक दीपों की रोशनी, ‘सेवा संकल्प अभियान’ में 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीये’ जले

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins