मध्य प्रदेशराज्‍य

भोपाल में 2.5 साल से चल रहा था कच्ची शराब का खेल, ड्रोन ने खोली 12 भट्टियों की पोल

By Admin|22 Sep 2026, 8:19 PM
f X W

 भोपाल

Advertisement
Advertisement

सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद राजधानी भोपाल में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बैरसिया के ग्राम तरावली कलां में लगभग ढाई साल से अवैध रूप से हाथ भट्टियों के माध्यम से कच्ची शराब बनाई जा रही थी।

सूचना मिलने पर आबकारी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पहली बार ड्रोन की मदद से शराब के अवैध ठिकानों की तलाशी ली गई, जिसमें 12 भट्टियां बरामद की गईं, लेकिन आरोपित तस्कर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में कुल 127 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आम्रपाली कोल माइंस में लागू होगा जीरो कोल लीकेज प्लान, ड्रोन और GPS से होगी निगरानी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins