छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : केबल में फॉल्ट, तीन घंटे गुल रही मटिया वार्ड की बिजली…

By kadwaghut|22 Sep 2026, 12:11 PM
f X W

डोंगरगांव , नगर क्षेत्र में बिजली समस्या इन दिनों बढ़ती जा रही है। आए दिन बिजली बंद होना आम बात हो गई है। समस्या के समाधान के लिए बिजली कंपनी की ओर से वाट्सएप ग्रुप में सूचना देने और अधिकारियों-कर्मचारियों के मौके पर पहुंचकर फॉल्ट तलाशने की बात तो सामने आती है, लेकिन उपभोक्ताओं को तत्काल राहत नहीं मिल पा रही है।

Advertisement
Advertisement

20 सितंबर को नगर पालिका क्षेत्र के मटिया वार्ड में दोपहर करीब 3 बजे से शाम 6 बजे तक लगभग तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली कंपनी के अधिकारी अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ काफी देर तक केबल फॉल्ट तलाशते रहे। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी फॉल्ट खोजने में पसीना बहाते रहे, जबकि दूसरी ओर वार्डवासी बिजली बहाली का इंतजार करते रहे।

बाद में मटिया क्षेत्र में ही केबल में फॉल्ट होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। शाम के समय बिजली बंद रहने से गणेशोत्सव समितियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गणेशोत्सव के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ विद्युत सुरक्षा पर भी कंपनी को विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित न हो।

प्रयास जारी है: जेई बिजली कंपनी के शहर जेई श्रीकांत सिंह ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के मटिया वार्ड में केबल फॉल्ट होने से बिजली अवरुद्ध हुई थी। बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाने का सतत प्रयास जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 5 एकड़ शासकीय जमीन बिक्री विवाद में जांच समिति बनाने की तैयारी ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins