छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : संबलपुर बायपास में लगी भीषण आग पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बड़ा हादसा टला …

By kadwaghut|03 Jun 2026, 12:23 PM
f X W

धमतरी। देर रात संबलपुर बायपास मार्ग के किनारे अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही धमतरी पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लेकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक सीएसपी धमतरी, थाना प्रभारी अर्जुनी एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद संसाधनों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया तथा आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से प्रभावी रूप से रोका गया।

Advertisement
Advertisement

फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस एवं फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयासों से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। पुलिस की त्वरित सूझबूझ, तत्परता एवं समन्वित कार्यवाही के कारण संभावित बड़ी दुर्घटना एवं व्यापक नुकसान टल गया। धमतरी पुलिस आमजन की सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निरंतर तत्पर रहती है। धमतरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बाड़ी में काम कर रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins