छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: गजब का नियम: छोटे ठेले वालों पर कार्रवाई, विद्युत ठेकेदार को घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने की खुली छूट?

By kadwaghut|21 Sep 2026, 1:06 PM
f X W

हलवाई लाइन में विद्युत कार्य के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के कथित व्यावसायिक उपयोग पर उठे सवाल

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। शहर के हलवाई लाइन क्षेत्र में विद्युत लाइन से संबंधित कार्य के दौरान ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक कार्य में उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। मौके की तस्वीरों में सड़क पर रखा लाल रंग का घरेलू गैस सिलेंडर और उससे जुड़े उपकरण दिखाई दे रहे हैं।

Rajnandgaon: गजब का नियम: छोटे ठेले वालों पर कार्रवाई, विद्युत ठेकेदार को घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने की खुली छूट?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई छोटा ठेला, खोमचा या फूड वेंडर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करता पाया जाता है, तो प्रशासन द्वारा सिलेंडर जब्त करने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। लेकिन हलवाई लाइन जैसे व्यस्त क्षेत्र में विद्युत ठेकेदार द्वारा खुलेआम घरेलू सिलेंडर का उपयोग किए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की नजर नहीं पड़ना सवाल खड़े करता है।

Rajnandgaon: गजब का नियम: छोटे ठेले वालों पर कार्रवाई, विद्युत ठेकेदार को घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने की खुली छूट?

तस्वीरों में कर्मचारी ऊंचाई पर विद्युत तारों और खंभे के आसपास काम करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर का प्रयोग सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर चिंता का विषय है। घनी आबादी और व्यस्त बाजार क्षेत्र में थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Rajnandgaon: गजब का नियम: छोटे ठेले वालों पर कार्रवाई, विद्युत ठेकेदार को घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने की खुली छूट?

अब सवाल यह है कि क्या नियम केवल छोटे ठेले-खोमचे वालों के लिए हैं? यदि सिलेंडर घरेलू श्रेणी का है, तो ठेकेदार ने इसका व्यावसायिक कार्य में उपयोग किसकी अनुमति से किया? संबंधित विद्युत विभाग, खाद्य विभाग और प्रशासन को मामले की जांच कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर बिना भेदभाव के नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी डॉक्टर दो महीने से फरार, 40 पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटकीं

Read Also: Rajnandgaon : होटल संचालक से चाकू की नोक पर अवैध वसूली की मांग, तोड़फोड़ एवं धमकी देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins