Uncategorized

CG : प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास : बीजेपी …

By kadwaghut|25 May 2026, 10:26 AM
f X W

रायपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर के द्वारा आज 23 मई से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ जिसका समापन रविवार 24 मई को सायंकाल 6 बजे होगा। इस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में प्रदेश संघठन महामंत्री पवन साय एवं छ.ग. के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुये। पवन साय जी ने कहा – भारतीय जनता पार्टी की कार्य करने की पद्धति संघठन का विस्तार इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने बताया की किस प्रकार से हमारी दो सीट से केंद्र में बहुमत की तीसरी बार सरकार बनाने में संगठन की रीती – निति कार्यकर्ताओं का परिश्रम इन सब के कारण ये संभव हो सका।

आज के प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को वर्तमान समय के परिपेक्ष में किस तरह कार्यकर्ताओं का अपना स्वयं का व्यक्तित्व विकास हो और भाजपा सरकार की योजनाओं को जन सामान्य तक प्रचारित करने का मूल मंत्र दिया | उन्होंने आपस में समन्वय और संवाद कर विशेष बनाये रखने के बारे में कार्यकर्ताओं को आवाहन किया। आज के प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, वरिष्ट नेता पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, केबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी , सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी जी द्वारा समसामरिक विषयों पर इन सभी के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधन किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  घर पर बनाएं बाजार जैसी सोनपापड़ी, बिना मशीन के आसान रेसिपी ...

Related Articles

2

Back to top button