छत्तीसगढ़दुर्ग जिला
CG : दूसरी गाड़ी का नंबर प्लेट लगाकर धोखाधड़ी, दो फरार आरोपी गिरफ्तार …
दुर्ग | दूसरे वाहन की नंबर प्लेट बनाकर अपने वाहन पर लगाकर चलाने और इससे यातायात चालान व टोल की रकम पीड़ित के खाते से कटवाने के मामले में मोहन नगर पुलिस ने दो फरार आरोपियों सिंधिया नगर दुर्ग निवासी रोहित कुमार कांकरिया और नेहरू नगर ईस्ट निवासी अनूप रवलामी को गिरफ्तार किया।
मामला तब सामने आया जब रायपुर निवासी मोनिश सोनी ने शिकायत की कि उनकी कार के नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है और उन्हें ट्रैफिक चालान व टोल कटने के संदेश मिल रहे हैं। जांच में सामने आया कि अनूप ने 2018 में एक गाड़ी फाइनेंस कराई थी, पर आरटीओ पंजीयन नहीं कराया। उसी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहा था।
अगली खबर लोड हो रही है...



