छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव को SDMF अंतर्गत 5.77 करोड़ की बड़ी सौगात, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : रवि सिन्हा

By kadwaghut|15 Feb 2026, 3:23 PM
f X W

राजनांदगांव। अध्यक्ष शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय एवं भाजपा पार्षद रवि सिन्हा ने बताया कि राजनांदगांव जिले को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए 5 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसे जिलेवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और राहत का विषय बताया गया है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि स्वीकृत राशि से जिले के विभिन्न ग्रामों में तटबंध निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण एवं स्टॉपडैम जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों से मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे में कमी आएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

रवि सिन्हा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों और क्षेत्र के प्रति समर्पण के कारण ही यह स्वीकृति संभव हो सकी है।

स्वीकृत राशि के अंतर्गत एनीकट तटबंध संरक्षण, पुलिया निर्माण तथा छुरिया विकासखंड के गौराघाट के पास स्टॉपडैम निर्माण प्रस्तावित है। इससे किसानों को सिंचाई सुविधा में राहत मिलेगी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

सिन्हा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा एवं छत्तीसगढ़ सरकार का भी आभार जताया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजनांदगांव जिले में विकास कार्यों की रफ्तार आगे भी तेज रहेगी और जिला प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  खेल सामग्री खरीदी में लापरवाही पड़ी भारी, सहायक संचालक को निलंबित करने की अनुशंसा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins