छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : गणेश विसर्जन झांकी का रूट तय, डीजे पर भी प्रशासन की सख्ती – 4 टॉप और 4 बेस की रहेगी सीमा, डीजे संचालकों को न्यायालय के आदेश का करना होगा पालन

By kadwaghut|19 Sep 2026, 7:27 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

महाकाल (मानव मंदिर) चौक से होगी झांकियों की नंबरिंग, तय रूट से ही निकलेगा विसर्जन जुलूस

राजनांदगांव । गणेश विसर्जन झांकी को लेकर चल रहा असमंजस अब खत्म हो गया है। प्रशासन ने झांकियों के लिए रूट तय कर दिया है। विसर्जन झांकी निर्धारित मार्ग से ही निकलेगी और झांकियों की व्यवस्था को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। महाकाल (मानव मंदिर) चौक से झांकियों की नंबरिंग की जाएगी, जिसके आधार पर समितियों को आगे बढ़ाया जाएगा। झांकिया महाकाल (मानव मंदिर) चौक से सिनेमा लाईन, भारत माता चौक, कामठी लाईन, सुरजन गली, रामाधीन मार्ग से तिरंगा चौक से गंज चौक होते हुए मोहरा स्थित गणेश विसर्जन कुंड में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करेगी।
विसर्जन झांकी में डीजे को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीजे में 4 टॉप और 4 बेस रखने की सीमा तय की गई है। डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण और डीजे से संबंधित न्यायालय के आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
रूट पर प्रशासन की नजर, व्यवस्था बिगड़ी तो होगी कार्रवाई
विसर्जन झांकी के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती होगी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ झांकियों को क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। जिसे लेकर भी बैठके ली जा रही है।
झांकी समितियों को करना होगा नियमों का पालन
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विसर्जन झांकी में शामिल समितियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप ही झांकी निकालना होगा। नंबरिंग के बाद झांकियों का क्रम बनाए रखना होगा, ताकि रास्ते में अनावश्यक जाम और अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो।
विसर्जन झांकी के संबंध में कलेक्टर जितेंद्र यादव का कहना है कि झांकी के रूट तय कर लिया गया है। झांकिया निर्धारित रूट से निर्धारित समय पर निकलेगी। DJ को लेकर भी संचालको को दिशा निर्देश दिया गया है। सभी विसर्जन झांकी समितियों से सामंजस्य बनाने और शांतिपूर्वक झांकी निकालने कहा गया है।

READ ALSO  डिप्टी CM विजय शर्मा ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश, ‘नशे के नेटवर्क का जड़ से सफाया जरूरी’

Read Also : Rajnandgaon : https://www.instagram.com/reel/DdeBkjKKfsk/?stkn=MTh4b21jNnF5eHBodg==

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins