छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : गिरौदपुरी धाम में विकास कार्य को बाधित करने का प्रयास विफल…

By lokesh sharma|24 Jun 2026, 1:22 PM
f X W

गिरौदपुरी । संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की पावन तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न विकास कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भुइयाँ नापने (जमीन नापने) हेतु आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए शेड निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा उक्त निर्माण कार्य को बाधित करने का प्रयास किया गया। किन्तु ग्राम गिरौदपुरी के जागरूक ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा शासन-प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों से स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया गया।

Advertisement
Advertisement

संबंधित व्यक्तियों को समझाइश देकर वापस भेजा गया तथा निर्माण कार्य को पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ करा दिया गया। यह उल्लेखनीय है कि समय-समय पर गिरौदपुरी क्षेत्र के लोगों पर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने जैसे निराधार आरोप लगाए जाते रहे हैं। जबकि इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गिरौदपुरी के ग्रामवासी सदैव विकास कार्यों के पक्षधर रहे हैं तथा धाम के सर्वांगीण विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन-प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। ग्रामवासियों ने स्पष्ट किया कि गिरौदपुरी धाम का विकास सभी की प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य में क्षेत्रवासी सदैव सकारात्मक सहयोग देते रहेंगे।

इस अवसर पर विकास कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। विशेष सहयोगकर्ता – रामकुमार मिरी (सदस्य, गिरौदपुरी मेला विकास समिति) – विजय शास्त्री (सामाजिक कार्यकर्ता) – प्रदीप रात्रे (सामाजिक कार्यकर्ता) – राजाराम पटेल (सरपंच, ग्राम पंचायत गिरौदपुरी) – नोबल डहरिया (उपसरपंच, ग्राम पंचायत गिरौदपुरी) – बसंत पटेल – अर्जुन पटेल – ननकी मंडल – महेश्वर पटेल

READ ALSO  PM Modi Birthday: CM विष्णुदेव साय ने घर में जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, बोले- देश के विकास के लिए प्रार्थना
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins