छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी, दो युवक घायल …

By kadwaghut|19 Sep 2026, 1:53 PM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के डंगनिया इलाके में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। वारदात में दो युवक घायल हुए हैं। आरोप है कि अमन यादव ने राजा साहू और आशीष भट्ट पर चाकू से हमला किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना क्षेत्र की टीम ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, झांकी से प्रसाद लेकर राजा साहू अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान डंगनिया इलाके में अमन यादव ने उसे रास्ते में रोक लिया। दोनों के बीच पहले से रंजिश होने की बात सामने आई है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते अमन यादव ने राजा साहू पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Advertisement
Advertisement

राजा साहू पर हमला होते देखकर उसका दोस्त आशीष भट्ट उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान अमन यादव ने आशीष भट्ट पर भी चाकू से वार कर दिया। हमले में राजा साहू और आशीष भट्ट के गाल पर चोट आई है। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि राजा साहू और आरोपी अमन यादव के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौका पाकर राजा साहू पर हमला किया। जब आशीष भट्ट अपने दोस्त को बचाने के लिए बीच में आया तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया।

READ ALSO  CG : सड़क हादसे में पत्रकार शेख आलम का निधन ...

घटना के बाद आरोपी अमन यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। बताया जा रहा है कि अमन यादव पूर्व में चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। वह करीब 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के कुछ ही दिनों बाद चाकूबाजी की इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह, आरोपित और घायलों के बीच पुराने विवाद समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपी के संभावित ठिकानों का पता लगाकर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और हमले की पूरी परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं इलाके में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins