छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : खंडहर में मिली बच्ची, चौंकाने वाला खुलासा हुआ…

By lokesh sharma|12 Apr 2026, 12:09 PM
f X W

उतई , दुर्ग जिले के थाना उतई क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बालिका के साथ रेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित गंभीर घटना टल गई और बालिका को सुरक्षित बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को बालिका के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना थाना उतई में दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की और स्थानीय लोगों के सहयोग से सघन तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे की खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बालिका को बोरे में बंद कर ले जा रहा था। पुलिस दबाव बढऩे पर आरोपी उसे एक खंडहर में छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बालिका को अचेत अवस्था में बरामद कर अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू की पहचान की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोरा, तकिया कवर और कपड़े भी जब्त किए हैं। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO  मोहला : दिघवाड़ी की 4 बाल वैज्ञानिकों ने लहराया परचम...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button