छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG मौसम: गर्मी से परेशान लोगों को राहत की उम्मीद, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी खुशखबरी …

By kadwaghut|18 Sep 2026, 11:03 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतविधियां धीमे होने के बाद तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. गुरुवार को राजधानी रायपुर में पारा 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग दिनभर गर्मी से परेशान होते रहे. यहां 1 डिग्री सेल्सियस तापमान चढ़ा है. इस बीच मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं. प्रदेश में शनिवार यानी 19 सिंतबर से बारिश की रफ्तार तेज होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान बादल गरजने और चमकने की गतिविधियां बढ़ सकती है. पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसमी वर्षा सामान्य रही, जिसमें 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

Advertisement
Advertisement

राजधानी में 18 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं एक-दो स्थानों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है. अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा. पिछले 24 घंटों में पेंड्रा रोड, सल्हेवारा और चांपा में 2-2 सेमी बारिश हुई.

मौसम विभाग ने बताया कि मौजूदा मौसमी सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. विशेष रूप से 19 सितंबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसके धीरे-धीरे मजबूत होकर दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से संबंधित क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है. दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश को लेकर संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर में आकाशीय बिजली, तेज हवा चलने और वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

READ ALSO  राजनांदगांव : बारिश के बाद पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins