छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 11:24 AM
f X W

छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें राज्य सरकार नौ महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं किसानों की समस्याओं, नवा रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस ने पहले ही दिन नकटी गांव के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने का संकेत दिया है।

Advertisement
Advertisement

इस मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। इनमें 36 विधायकों ने नियमों के अनुसार अधिकतम 20-20 प्रश्न लगाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सवाल पूछने वालों में केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी शामिल हैं, जिससे सदन में कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। सत्र के पहले दिन दिवंगत पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी। शुरुआती चार दिनों में प्रश्नकाल और शासकीय कार्य संपन्न होंगे, जबकि अंतिम दिन 17 जुलाई को गैर-शासकीय कार्यों पर चर्चा और निपटारा किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG में जमीन सीमांकन की बदली व्यवस्था, अब ऑनलाइन मिलेगी सुविधा; किसानों और जमीन मालिकों को बड़ी राहत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins