छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 1:53 PM
f X W

जांजगीर-चांपा : जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी के तेज बहाव में बहे तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीनों शवों को बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। बता दें कि घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के बी फार्मा फर्स्ट ईयर के 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव आए थे। पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू सेल्फी लेने नदी किनारे खड़े हुए थे। इस दौरान एक छात्र का पैर फिसला और वह नदी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए पानी में उतरे दो दोस्त भी बह गए थे।

Advertisement
Advertisement

सूचना पर बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शनिवार को पवन का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि रविवार सुबह एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने दो और शवों को नदी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर निवासी सचिन सिंग का शव सुबह करीब 6:15 बजे बरामद हुआ। इसके बाद मुरारी साहू का शव करीब 7 बजे मिला। बताया जा रहा है कि मुरारी साहू का शव घटनास्थल पर पत्थरों के बीच बनी खोह में फंसा हुआ था। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

तीनों शवों को बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद अब प्रशासन देवरी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा को लेकर सख्ती करने की तैयारी में है। एसडीएम ने टापू तक पहुंचने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगाने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश रोकने के लिए चेतावनी पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकना है।

READ ALSO  राजनांदगांव : नगर में आज मनाएंगे विश्व साक्षरता दिवस ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins