Uncategorizedछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

By lokesh sharma|11 Oct 2025, 1:45 PM
f X W

राजनांदगांव, दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत तहसील राजनांदगांव अंतर्गत अतिवृष्टि से 5 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 झोपड़ी आंशिक क्षति होने पर 8 हजार रूपए, तालाब के पानी में डूबने पर 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, आग से जलने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 50 मकान आंशिक क्षति होने पर 2 लाख रूपए, अतिवृष्टि से 1 पशुकोठा क्षति होने पर 3 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 झोपड़ी क्षति होने पर 8 हजार रूपए आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button