छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 3:49 PM
f X W

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने तथा नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के अध्यापन एवं कोचिंग कार्य की समीक्षा की।

उन्होंने विद्यार्थियों की नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए प्रारंभिक स्तर से ही शैक्षणिक आधार मजबूत करने कहा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने शिक्षकों को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अध्यापन कार्य करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप एजुकेशन हब में संचालित विद्यालय की कक्षाओं का विभाजन करने तथा आवश्यक स्टाफ रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, प्रयास आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस विशेष : 26 साल का सफर और साय सरकार के दो साल - विश्वास से विकास तक

Related Articles

2

Back to top button