छत्तीसगढ़

CG : सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, गंगालूर के साहिल हेमला को मिला आय प्रमाण-पत्र…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 3:42 PM
f X W

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत संचालित सेवा सेतु ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच को सरल और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।

इसी कड़ी में जिले के ग्राम गंगालूर, तहसील गंगालूर निवासी साहिल हेमला को सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। इसके लिए आवेदक प्रमोद हेमला द्वारा आवेदन क्रमांक 0706012618009611 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र उपलब्ध होने से हितग्राही को राहत मिली। सेवा सेतु के माध्यम से शासकीय सेवाओं की आवेदन प्रक्रिया सुगम होने के साथ ही ग्रामीणों के समय और श्रम की बचत हो रही है।

विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा डिजिटल जनसेवा को बढ़ावा देते हुए आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल एवं सुविधाजनक तरीके से पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल से शासन की सेवाएं ग्रामीणों के लिए अधिक सुलभ हो रही हैं। साथ ही नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध जनसेवा की दिशा में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम...

Related Articles

2

Back to top button