छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : दिव्यांग जनों व बच्चों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण की सुविधा…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 3:45 PM
f X W

प्रेमनगर एवं ओड़गी शिविर में कुल 212 दिव्यांगजनों का पंजीयन, 31 को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का मिला लाभ

सूरजपुर । दिव्यांग जनों के जीवन को सुगम बनाने, तथा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पहल की गई है। इसी क्रम में समग्र शिक्षा जिला कार्यालय के तत्वावधान एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क आकलन एवं मूल्यांकन शिविर रामानुजनगर एवं प्रेमनगर आयोजित किया गया। जहां कुल 66 बच्चों का चिन्हांकन किया गया, जिन्हें उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जायेगा।

कलेक्टर एवं मिशन संचालक समग्र शिक्षा रेना जमील तथा जिला पंचायत सीईओ एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का आकलन एवं मूल्यांकन किया गया। शिविर में एलिम्को संस्था के विशेषज्ञ डॉ. नजमुल फकीर (प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स) तथा डॉ. सूरजपाल सिंह (ऑडियोलॉजिस्ट) द्वारा बच्चों की शारीरिक एवं श्रवण संबंधी आवश्यकताओं का आकलन किया गया। मूल्यांकन के आधार पर जरूरतमंद बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जायेगा, जिससे उन्हें दैनिक गतिविधियों एवं शैक्षणिक कार्यों में सुविधा मिल सकेगी।इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू, बीआरसीसी विजय साहू, बीपीओ साक्षर भारत रविनाथ तिवारी सहित बीआरपी, स्पेशल एजुकेटर, संकुल समन्वयक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

READ ALSO  राजनांदगांव : धान तस्करी पर एआई का पहरा गाड़ी आते ही सिस्टम भेजेगा अलर्ट...

दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने जिला प्रशासन की सार्थक पहल, प्रेमनगर एवं ओड़गी में विशेष शिविर आयोजित

इस प्रकार दिव्यांग जनों के लिए समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को के सहयोग से शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें 28 अक्टूबर 2026 को प्रेमनगर एवं 29 अक्टूबर 2026 को ओड़गी में आयोजित किया गया। विकासखंड प्रेम नगर में कुल 142 दिव्यांग जनों का पंजीयन कर 17 दिव्यांग जनों का कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निर्माण किया गया तथा 45 दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकित किया गया ।इसी प्रकार दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को विकासखंड ओड़गी में आयोजित शिविर में 70 दिव्यांग जनों पंजीयन कर 14 दिव्यांग जनों का कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स लगाया गया तथा सहायक उपकरण हेतु 30 दिव्यांग जनों का चिन्हांकन किया गया, जिन्हें उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जायेगा।

जिला प्रशासन की इस पहल से दिव्यांग जनों ,बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी प्रकार 30 अक्टूबर को मंगल भवन, प्रतापपुर में जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत प्रतापपुर, जरही एवं भटगांव क्षेत्र के लिए शिविर होगा। 04 नवंबर को मंगल भवन, भैयाथान में, 05 नवंबर को सामुदायिक भवन, कौशलपुर (रामानुजनगर) में तथा 06 नवंबर को मंगल भवन, सूरजपुर में संबंधित जनपद एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों के लिए शिविर आयोजित किया जायेगा।

शिविर में शामिल होने वाले पात्र दिव्यांगजन अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पहुंचें। दस्तावेजों के आधार पर पात्रता का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उपकरणों के लिए चिन्हांकन की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है इसके लिए सचिवों को सूची उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया है ताकि सुविधा का लाभ दिव्यांगजनों को मिल सके ।

READ ALSO  राजनांदगांव : कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button