छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लोकतंत्र की समझ बढ़ाने का माध्यम है यूथ पार्लियामेंट …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 10:41 AM
f X W

राजनांदगांव l केंद्रीय विद्यालय संगठन, रायपुर रीजन द्वारा आयोजित यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव की मेजबानी में किया गया। रायपुर रीजन के अंतर्गत आने वाले आठ केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें सहभागिता करते हुए संसदीय कार्यवाही का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा संसद की कार्यप्रणाली, सदन के संचालन, संसदीय मर्यादाओं, प्रश्न पूछने की प्रक्रिया एवं प्रभावी संवाद के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सिंह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि की भूमिका केवल सदन में अपनी बात रखने तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता की समस्याओं को समझना, उनकी आवाज बनना और उन्हें प्रभावी ढंग से सदन तक पहुंचाना भी महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने अपने पूर्व सांसद के अनुभव साझा करते हुए बताया कि गांव और शहर की स्थानीय समस्याएं किस प्रकार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचती हैं और जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए तथ्य, संवाद एवं निरंतर प्रयास का महत्व क्या है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि, रवींद्र कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर, केंद्रीय विद्यालय संगठन, रायपुर रीजन, ग्रीस बाबू, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय धमतरी एवं मनोज अग्रवाल, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव सहित आठों केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और निरंतर सीखते रहें उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें, निरंतर सीखते रहें, अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं और अपनी प्रतिभा को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यूथ पार्लियामेंट जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास, तार्किक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं। सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के नीति-निर्माता, जनप्रतिनिधि और राष्ट्र के नेतृत्वकर्ता होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया।

READ ALSO  Instagram पर मंत्री गुरु खुशवंत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button