छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत जयंती

By kadwaghut|12 Sep 2025, 9:02 PM
f X W


ग्राम आमगांव में आत्मा योजना अंतर्गत खरीफ फसल संगोष्ठी संपन्न


राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसरपर छुरिया विकासखंड के ग्राम आमगांव में आत्मा योजना अंतर्गत खरीफ फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में किसानों को धान के बदले कम पानी की फसल वाले दलहन-तिलहन, मक्का, चना, मटर, तिवड़ा, गेहूं, उड़द, मूंग, रागी फसल उत्पादन करने प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान फसल चक्र परिवर्तन एवं जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। संगोष्ठी में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए किसानों को सम्मानित भी किया गया।

संगोष्ठी में जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा सिन्हा, कृषि स्थाई समिति के सभापति उत्तरा बाई निषाद, जनपद सदस्य एकांत चंद्राकर, जनपद सदस्य भान भाई मंडावी, सदस्य सुनीता सेवता, रेखा मांडवी, जनपद सदस्य उभेराम मांडवी, समाज सेवी अशोक सेन, ग्राम आमगांव के सरपंच हीरालाल नेताम एवं उपसरपंच तोरण साहू, पंचगण, ग्राम पटेल चंद्रभान साहू, कृषि विभाग छुरिया से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीपी सहादे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुदेश पटेल, संतोष साहू, मोनिका साहू , मोनिका टीकरिहा, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी लीना कोठारी सहित कृषक, पशुपालक, कृषि सखी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मेंटेनेंस कार्य के चलते आज शहर के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल...

Related Articles

2

Back to top button