छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : संपत्ति कर वृद्धि, विरोध में नगर निगम का घेराव आजसंपत्ति कर वृद्धि, विरोध में नगर निगम का घेराव आज…

By lokesh sharma|13 Apr 2026, 12:33 PM
f X W

राजनांदगांव | संपत्ति कर की दरों में हुई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस सोमवार को नगर निगम का घेराव करेगी। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले के नेतृत्व में यह प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे शुरु होगा। कांग्रेस का आरोप है कि संपत्ति कर में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने सभी कांग्रेस पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की है। गौरतलब है कि संपत्ति कर में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर लगातार विरोध के स्वर उठते रहे हैं। अब पिल्ले के नेतृत्व में कांग्रेस ननि का घेराव करेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नए बीईओ कार्यालय के सामने सड़क की हालत खराब, जगह-जगह गड्ढे बने मुसीबत, मरम्मत की उठी मांग...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button