छत्तीसगढ़

शिक्षक ही शिक्षा के साथ संस्कार दे सकते है अंजय शुक्ला

By Admin|07 Sep 2026, 2:00 PM
f X W

शिक्षक ही शिक्षा के साथ संस्कार दे सकते है अंजय शुक्ला  
शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को सराहा

Advertisement
Advertisement

रायपुर
 रेडियंट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल धरसींवा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अंजय शुक्ला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की सभापति सरोज चंद्रवंशी, नगर पंचायत कुंवरगढ़ (कुंरा) के अध्यक्ष गोविंद राम साहू, धरसींवा मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, ओम श्री साईनाथ महाविद्यालय के अध्यक्ष भगवती शंकर साहू, जनपद पंचायत धरसींवा की सभापति पूजा अश्वनी वर्मा तथा ग्राम पंचायत धरसींवा के सरपंच साहिल खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अजय शुक्ला ने सेवानिवृत्त शिक्षकों गायत्री पटेल (चरौदा), गुलाब सिंह साहू (परसतराई), भगवती प्रसाद देवांगन (कुंवरगढ़-कुरा), द्रौपती वर्मा (मोहदी), छगन लाल शर्मा (गोढ़ी) एवं रामपहल साहू (परसतराई) का सम्मान किया। अतिथियों ने शिक्षकों के शिक्षा एवं समाज निर्माण में योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

समारोह में नोडल प्राचार्य हेमावती चिवानी, व्याख्याता पीलाराम साहू, संकुल समन्वयक हिमकर दास, एबीईओ धरसींवा प्रदीप शर्मा, शासकीय स्कूल कुंवरगढ़ के रोहित सर, सेवानिवृत्त शिक्षक केजुराम साहू (मनहोरा) तथा नगर पंचायत कुंवरगढ़ के एल्डरमैन मुकेश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में रेडियंट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य प्रकाश वस्त्रकार, समस्त शिक्षकगण, स्कूल संचालक बलदाऊ राम साहू एवं एमडी मितेश साहू ने सभी अतिथियों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

READ ALSO  CG : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला भाजपा भिलाई की संगठनात्मक बैठक…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins