छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मृत एसएसबी जवान के माता पिता से ठगी, आरोपी गिरफ्तार…

By lokesh sharma|13 May 2026, 11:56 AM
f X W

राजनांदगांव , एसएसबी के मृत जवान के माता-पिता से 11 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से ठगी की रकम 1 लाख रुपए भी बरामद की गई है।

गैंदाटोला के हैदलकोड़ो में रहने वाले प्रार्थी कोमल सिंह साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा वरुण कुमार साहू जम्मू-कश्मीर में पदस्थ थे। वरुण की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद वरुण को विभागीय​ वित्तीय सहायता मिलनी थी। जिसके लिए आरोपी योगराज साहू ने प्रयासरत होने की बात कही।

वित्तीय सहायता की 19 लाख रुपए की रा​शि जवान के माता-पिता के खाते में पहुंची। इसके बाद आरोपी योगराज उनके 11 लाख रुपए विभागीय अफसरों को देने के नाम पर ठग लिए। मामले की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी योगराज साहू गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर बाढ़ पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर का सुखदेव पर हमला- ‘मुसीबत में नहीं आए, अब राजनीति कर रहे’

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button