छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बियर महंगा हुआ, छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने शराब की नई रेट लिस्ट जारी की …

By kadwaghut|01 Apr 2026, 11:47 AM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के आबकारी विभाग ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें हाई रेंज विदेशी शराब की कीमतों में राहत दी गई है, वहीं बियर और कुछ अन्य ब्रांड्स के दाम बढ़ाए गए हैं।

नई दरों के अनुसार, महंगी विदेशी शराब (इम्पोर्टेड/प्रीमियम ब्रांड्स) की कीमतों में 1000 रुपए तक की कमी की गई है। इससे प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार के इस फैसले को शराब बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर, बियर और कुछ मिड-रेंज ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे आम उपभोक्ताओं पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। सबसे अहम बात यह है कि देशी शराब (देशी मदिरा) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी देशी शराब पुराने रेट पर ही उपलब्ध रहेगी। आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद नई दरें पूरे राज्य में लागू हो गई हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव का असर शराब की बिक्री और राजस्व दोनों पर देखने को मिलेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : तेंदुए का आतंक खत्म! 2 दिन में 19 ग्रामीणों को किया था घायल, इलाके में मिली राहत ...

Related Articles

Back to top button